spot_img
23.5 C
Varanasi
Wednesday, September 30, 2026
spot_img

Chandauli news- सड़क हादसे में युवक की मौत, बहन समेत दो घायल

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
कमालपुर। सकलडीहा क्षेत्र के नौरंगाबाद में सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रुपये निकालकर घर लौट रहे थे भाई-बहन

कादिराबाद निवासी शुभम सिंह (24) अपनी बहन नेहा सिंह (30) के साथ नौरंगाबाद स्थित जनसहज सेवा केंद्र से रुपये निकालकर बुलेट से घर लौट रहे थे। बताया गया कि सड़क पार करते समय सकलडीहा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

हादसा होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने शुभम सिंह को मृत घोषित कर दिया। हादसे में उनकी बहन नेहा सिंह का पैर फ्रैक्चर हो गया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार अभिषेक (30), पुत्र श्रीप्रताप, निवासी मिर्जापुर, थाना धानापुर भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हादसे की सूचना मिलते ही थाना सकलडीहा के थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

शादी से पहले बुझ गया घर का चिराग

शुभम सिंह की मौत से परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। बताया गया कि शुभम की शादी आगामी 24 नवंबर को होनी थी। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था, लेकिन सड़क हादसे ने घर की खुशियां छीन लीं। घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- नमो घाट पर गूंजेगा आसमान, एयर शो की तैयारियों में जुटा प्रशासन; डीएम-एसपी ने लिया जायजा

सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश, समय से तैयारियां पूरी करने पर जोर परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks