spot_img
24.2 C
Varanasi
Saturday, March 14, 2026
spot_img
spot_img

ताजपुर में ट्रांसफार्मर को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
spot_img

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। विकास खंड क्षेत्र के ताजपुर गांव मे चौहान और यादव बस्ती में बीते एक सप्ताह से 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जला हुआ है, ग्रामीणों की ओर से ऑनलाइन शिकायत करने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदल गया। जिसे लेकर के ग्रामीणों ने शनिवार को सुबह विरोध प्रदर्शन किया। अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने और ट्रांसफार्मर लगाने की मांग किया। समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने आन्दोलन की चेतावनी दिया।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लगातार बिजली का बिल बढ़ रहा है। बिजली का भुगतान भी किया जा रहा है।  इसके बाद भी बिजली की समस्या से ग्रामीण परेशान है। बीते एक सप्ताह से 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जला हुआ है। इसके लिए पांच दर्जन से अधिक कनेक्शनधारी परेशान है। ग्रामीणों की ओर से शिकायत ऑनलाइन किया गया। विभागीय अधिकारियों ने लगाने के लिए रोज आश्वासन दे रहे हैं । इसके बाद भी नहीं लगने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया। ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग किया। ग्रामीणों ने चेताया की जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सड़क पर उतरकर  आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

इस मौके पर विरोध जताने वाले सुभाष पांडेय सतीश, बृजेश यादव, प्यारे चौहान, सुनील चौहान, इसराइल लच्छन चौहान, महेंद्र चौहान ,तेजू यादव, मुंशी चौहान, तुलसी सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

धानापुर में पेड़ से लटका मिला 10वीं की छात्रा का शव, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

परिवर्तन टुडे डेस्कचंदौली। जनपद के धानापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सकरारी गांव में शुक्रवार की सुबह उस वक्त सनसनी...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks